दत्तक ग्रहण को लेकर कार्यशाला
दत्तक ग्रहण को लेकर कार्यशाला फोटो – 13,14कैप्सन – संबोधित करते पदाधिकारी व उपस्थित जन प्रतिनिधि प्रतिनिधि, निर्मली जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा दत्तक ग्रहण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में संपन्न हुआ. प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सुधांषु शेखर की अध्यक्षता में किया गया. इस […]
दत्तक ग्रहण को लेकर कार्यशाला फोटो – 13,14कैप्सन – संबोधित करते पदाधिकारी व उपस्थित जन प्रतिनिधि प्रतिनिधि, निर्मली जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा दत्तक ग्रहण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में संपन्न हुआ. प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सुधांषु शेखर की अध्यक्षता में किया गया. इस मौके पर श्री शेखर ने कहा कि दत्तक ग्रहण एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से अपने मूल माता-पिता द्वारा परित्यक्त या दिये बच्चे व परिवार हीन बच्चे को कानूनी प्रक्रिया से सुरक्षा, आश्रय और स्नेह प्रदान किया जाता है. बताया कि जिनका वैवाहिक संबंध कम से कम 02 वर्ष पूर्व का हो, अविवाहित या अकेले पुरूष को बालिका के दत्तक ग्रहण की अनुमति नहीं है. दम्पति की मानसिक व शारीरिक स्थिति ठीक हो, साथ ही कोई संक्रामक रोग ना हो, ऐसे दम्पति दत्तक ग्रहण के पात्र हो सकते हैं. श्री शेखर ने कहा कि दत्तक ग्रहण एक पुनीत कार्य है. जिससे किसी अनाथ बच्चे को परिवार का सुख मिल सकता है. बताया कि अनुमंडल स्तर से सभी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों को जागरूकता लाते हुए इस संबंध में कार्य करने को कहा. वहीं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिलीप कामत ने कहा कि सभी इच्छुक दम्पति वैधानिक प्रक्रिया के तहत बच्चे को गोद ले सकते हैं. कार्यशाला को बीडीओ परशुराम सिंह, मरौना बीडीओ सुशील कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद यादव, थानाध्यक्ष सह सीडब्लूओ मनोज कुमार, सीओ निर्मली रवीन्द्र कुमार, मरौना कृष्ण कुमार यादव, सहायक सह आंकड़ा प्रविष्टि प्रचालक श्रवण कुमार, प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता, विद्या देवी, सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी मोईन अंसारी, पीएचसी प्रभारी डाॅ रामप्रसाद मेहता, शंभू कुमार, राजेन्द्र मंडल, सुरेन्द्र कुमार, सरयूग मंडल, अर्जुन महतो, रीता कुमारी, रेखा कुमारी, निकिता सिंह आदि उपस्थित थे,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










