एएनएम के साथ युवक ने किया दुर्व्यवहार
जदिया : बाजार स्थित एपीएचसी कोरिया पट्टी स्थित पोलियो केंद्र कर्मी के साथ गुरुवार को अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता ने पदाधिकारी सहित स्थानीय थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरिया पट्टी में पदस्थापित एएनएम सह डिपो होल्डर पिंकी […]
जदिया : बाजार स्थित एपीएचसी कोरिया पट्टी स्थित पोलियो केंद्र कर्मी के साथ गुरुवार को अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता ने पदाधिकारी सहित स्थानीय थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरिया पट्टी में पदस्थापित एएनएम सह डिपो होल्डर पिंकी कुमारी गुरुवार की सुबह अस्पताल के बरामदे पर बैठ कर पोलियो वैक्सीन का बंटवारा कर रही थी.
इसी दौरान अचानक अस्पताल परिसर में अवैध रूप से घर बना कर रह रहा युवक मनोज धामी पूरब दिशा से आया और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बगल में रखी कुर्सी उठा कर एएनएम के ऊपर पटक दिया. इसके साथ ही मारपीट करने पर उतारू हो गया. एएनएम के समीप बैठी आशा अनीता कुमारी जब बीच बचाव करने लगी तो उसे भी गाली देने लगा.
इसके साथ ही युवक ने पोलियो का किट छीन कर अस्पताल परिसर में फेंक दिया. घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ कर पास के ही बिजली के खंभा में बांध दिया. घटना की जानकारी एएनएम ने वरीय पदाधिकारी सहित जदिया पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया.
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया एएनएम द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं त्रिवेणीगंज चिकित्सा प्रभारी हरेन्द्र कुमार आर्य ने कहा की घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है. इसके बाद यथोचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










