मतदाता सूची के विखंडीकरण को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची के विखंडीकरण को लेकर बैठक पिपरा. मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित निर्वाचन शाखा कार्यालय में पंचायत सचिवों की एक बैठक संपन्न हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड व पंचायत वार मतदाता सूची को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने […]

विज्ञापन

मतदाता सूची के विखंडीकरण को लेकर बैठक पिपरा. मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित निर्वाचन शाखा कार्यालय में पंचायत सचिवों की एक बैठक संपन्न हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड व पंचायत वार मतदाता सूची को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 23 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच पंचायत व वार्ड वार मतदाता सूची का विखंडीकरण किया जाना है. साथ ही 23 दिसंबर 2015 से 11 जनवरी 2016 तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. वहीं आपत्ति निराकरण का समय 23 दिसंबर 2015 से 18 जनवरी 2016 निर्धारित है. जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी 2016 को होगा. बीडीओ ने सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन