खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली द्वारा किये जा रहे अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान दारों द्वारा निर्धारित समय अनुरूप खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है. बताया कि कई दुकानदार अक्तूबर माह के खाद्यान्न […]
खाद्यान्न की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली द्वारा किये जा रहे अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान दारों द्वारा निर्धारित समय अनुरूप खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है. बताया कि कई दुकानदार अक्तूबर माह के खाद्यान्न का उठाव नवंबर माह में किये हैं. ऐसी स्थिति में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा नवंबर माह का खाद्यान्न उठाव कर उसका कालाबाजारी कर लिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. लोगों ने बताया कि प्रखंड स्थित गोदाम के ईद गिर्द कुछेक बिचौलिये भ्रमणशील रहते हैं. जिसके माध्यम से खाद्यान्न को गोदाम पर ही बेच दिया जाता है. इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामानुज सिंह ने बताया कि संबंधित मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










