सड़क पर अतक्रिमण से बढ़ी जाम की समस्या
छातापुर : प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क एसएच 91 पूर्ण रूपेण अतिक्रमणकारियों के चपेट में रहने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य बाजार से लेकर हाइस्कूल चौक तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों ने कच्चे घरों का निर्माण कर अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं […]
छातापुर : प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क एसएच 91 पूर्ण रूपेण अतिक्रमणकारियों के चपेट में रहने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य बाजार से लेकर हाइस्कूल चौक तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमणकारियों ने कच्चे घरों का निर्माण कर अपना कब्जा जमा लिया है.
वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण हाट व गुदरी की जमीन वर्षों से अतिक्रमित रहने का नतीजा है कि दशकों से मुख्य सड़क पर ही हाट व गुदरी लगाया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय में खासकर हाट के दिन मंगलवार, शनिवार एवं गुरुवार को लगने वाले मवेशी हाट के दिन सैकड़ों की भीड़ जमा होती है. इसके बाद वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी होती है.
ऐसा नहीं है कि प्रशासन आमजनों को हो रही इस परेशानी व परिस्थितियों से अवगत नहीं है. बावजूद इसके इन समस्याओं को दूर करने में प्रशासन द्वारा दिलचस्पी नहीं लिया जा रहा है. मुख्यालय स्थित बस पड़ाव में पर्याप्त जगह नहीं रहने के कारण मुख्यालय से परिचालित सभी छोटे -बड़े वाहनों के चालक द्वारा सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जाता है.
अससे आम लोगों को तो जाम की समस्या से जूझना पड़ता ही है हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. हालांकि पूर्व में तत्कालीन डीएम के निर्देश पर चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति जरूर की गयी,
लेकिन इस कार्रवाई के बाद पुन: पूर्व की स्थिति बनी हुई है. कहते हैं अधिकारी इस बाबत अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण के मामलों को लेकर वे स्वयं गंभीर हैं. शीघ्र ही ऐसे लोगों को चिह्नित सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










