अशोक सिंहल को दी गयी श्रद्धांजलि
सिमराही : विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिमराही बाजार में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में उपस्थित परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. भाजपा नेता प्रो […]
सिमराही : विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिमराही बाजार में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शोकसभा में उपस्थित परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
भाजपा नेता प्रो बैद्यनाथ भगत ने कहा कि देश ने एक सच्चे सेवक को खो दिया है. इसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सभी मत, पंथ, संप्रदाय व जाति-बिरादरी के बीच सामंजस्य स्थापित कर चलने वाले महान पुरुष के निधन से देश ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में रह रहे हिंदू समाज के लोगों को आघात पहुंचा है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्व सिंघल के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए कार्य करने की अपील की. इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार कर्ण, भाजपा नेता राम राय, अनिल महतो, सियाराम भगत, लाल स्वर्णकार, दीपक यादव, अमरजीत कुमार, शालिग्राम सहित अभाविप, आरएसएस, विहिप, बजरंग दल एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन राम कुमार कर्ण ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










