लूटी गयी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद
लूटी गयी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद पिपरा. पिपरा-किसनपुर पथ में सखुआ मोड़ के पास अपराधियों द्वारा लूटी गयी बाइक को पुलिस ने किसनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव से लावारिस अवस्था में बरामद कर लिया है. गौरतलब है कि रविवार की संध्या छठ हेतु पूजन सामग्री लेकर पिपरा बाजार से वापस अपने घर लौट […]
लूटी गयी बाइक लावारिस अवस्था में बरामद पिपरा. पिपरा-किसनपुर पथ में सखुआ मोड़ के पास अपराधियों द्वारा लूटी गयी बाइक को पुलिस ने किसनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव से लावारिस अवस्था में बरामद कर लिया है. गौरतलब है कि रविवार की संध्या छठ हेतु पूजन सामग्री लेकर पिपरा बाजार से वापस अपने घर लौट रहे देवीपट्टी निवासी सिकेंद्र यादव की बाइक अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट ली थी. इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर किसनपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी विष्णुदेव यादव एवं शत्रुघ्न यादव को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मो नजीमुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










