अशोक सिंहल के निधन पर शोकसभा

Updated:
विज्ञापन

अशोक सिंहल के निधन पर शोकसभा सुपौल. धतालदास ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर विहिप कि जिला इकाई शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय शंभु चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सदस्यों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए […]

विज्ञापन

अशोक सिंहल के निधन पर शोकसभा सुपौल. धतालदास ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर विहिप कि जिला इकाई शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय शंभु चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सदस्यों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की. सभा को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख चंद्र कांत झा ने कहा कि अशोक सिंहल अपने बाल्यावस्था से मृत्युपर्यंत संघ के स्वयंसेवक बने रहे. वे बीएचयू से इंजीनियरिंग डिप्लोमा हासिल करने के बाद संघ के प्रचारक बने. इस दौरान देश के कई प्रांतों में संघ व हिंदुओं के उत्थान के लिए कई सभा का आयोजन किया. वर्ष 1980 से वे विहिप के कार्य संभालने लगे. साथ ही भारतीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे. उन्होंने देश हित में अनेकों कार्यक्रम चलाये. इसमें राम जन्मभूमि आंदोलन, राम सेतु रक्षा आंदोलन, गंगा रक्षा आंदोलन, गो हत्या बंदी, सांस्कृतिक रक्षा सहित अनेकों आंदोलन शामिल हैं. सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर सुशील कुमार यादव, भीम शंकर झा, विकास कुमार, विकू जी, संजीव कुमार सेन, प्रवीण जायसवाल, मनोज गुप्ता, सुमन कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन