वाद नष्पिादन में विलंब होने से पक्षकार होते हैं असंतुष्ट : रंजीता रंजन

Updated:
विज्ञापन

वाद निष्पादन में विलंब होने से पक्षकार होते हैं असंतुष्ट : रंजीता रंजन फोटो – 6प्रतिनिधि, निर्मली स्थानीय विधिज्ञ संघ द्वारा बुधवार को आयोजित बार एंड बेंच के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सह लोकसभा में विधि एवं न्याय समिति की सदस्य श्रीमती रंजीता रंजन ने कहा कि न्यायालयों में संचालित वादों के […]

विज्ञापन

वाद निष्पादन में विलंब होने से पक्षकार होते हैं असंतुष्ट : रंजीता रंजन फोटो – 6प्रतिनिधि, निर्मली स्थानीय विधिज्ञ संघ द्वारा बुधवार को आयोजित बार एंड बेंच के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सह लोकसभा में विधि एवं न्याय समिति की सदस्य श्रीमती रंजीता रंजन ने कहा कि न्यायालयों में संचालित वादों के निष्पादन में विलंब होने से पक्षकार असंतुष्ट होते हैं. इसलिए न्यायालय पक्ष और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित होना आवश्यक है. एमपी ने कहा कि सरल, सुलभ और त्वरित न्याय के लिए पक्ष कार, अधिकारी और अधि वक्ताओं को जन हित को देखते हुए वादों व अपना कार्य करना चाहिए. सांसद ने कहा कि अधिकारी, अधिवक्ता और प्रतिनिधियों को बिचौलियों से बच कर और बदले की भावना से हट कर काम करें, ताकि अच्छा परिणाम सामने आये. मिलन समारोह से संतुष्ट श्रीमती रंजन ने कहा कि इस तरह का कोऑर्डिनेशन गांवों में भी करना होगा. एमपी ने लोकहित में अपने ऐच्छिक कोष से एक नया भवन बनवाने का आश्वासन दिया. समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अधि वक्ताओं द्वारा किया गया इस प्रकार का पहल प्रशंसनीय है. प्रशासनिक स्तर से संबधित विषय पर गंभीरता से पहल किया जायेगा. स्थानीय न्यायालय में वादों के निष्पादन में हो रही बिलंब का कारण जॉच प्रतिवेदन का विलंब से कोर्ट में आना है. अधिवक्ताओं के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि फ्रेंकिंग मशीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी स्तर से हर किसी को त्वरित विधिवत सहयोग मिलेगा. वहीं डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लंबित वादों के निष्पादन के लिए जाॅब प्रतिवेदन बाधक नहीं होगा. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश दिया जा रहा है. समारोह को निर्मली के सीओ रविन्द्र कुमार, मरौना के सीओ कृष्ण कुमार यादव, विशेष लोक अभियोजक नीलम कुमारी, अधिवक्ता नरेन्द्र महासेठ, जयप्रकाश मंडल, भोला प्रसाद यादव, अर्जुन मंडल, सूर्यनारायण राम आदि ने संबोधित किया. बार बेंच मिलन समारोह के उदघाटन के पूर्व तत्कालीन सांसद विश्वमोहन कुमार के ऐच्छिक कोष से निर्मित विधिज्ञ संघ भवन का एमपी रंजीत रंजन ने उद्घाटन किया. शुभारंभ वरीय अधिवक्ता नरेन्द्र महासेठ ने संघ एवं प्रशासन की ओर से गुलदस्ता व कलम भेेंट कर स्वागत किया. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामलखन प्रसाद यादव ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन