बबलू पर प्राथमिकी दर्ज होने से रोष

Updated:
विज्ञापन

बबलू पर प्राथमिकी दर्ज होने से रोष फोटो- 14, 15, 16, 17, 18, 19कैप्सन- प्रतिक्रिया देते भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, छातापुरबलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित सोलह माइल गांव में 62 वर्षीय वृद्ध की संदेहास्पद अवस्था में शव बरामद होने व नवनिर्वाचित भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद […]

विज्ञापन

बबलू पर प्राथमिकी दर्ज होने से रोष फोटो- 14, 15, 16, 17, 18, 19कैप्सन- प्रतिक्रिया देते भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, छातापुरबलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित सोलह माइल गांव में 62 वर्षीय वृद्ध की संदेहास्पद अवस्था में शव बरामद होने व नवनिर्वाचित भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता समेत आम लोगों में रोष है. इस मामले में विधायक को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. लोगों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं वृद्ध की मौत से विधायक श्री बबलू का काफी दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. विधायक श्री बबलू के कार्यकाल को बाधित करने की नियत से ही इस प्रकार की घिनौनी साजिश का खेल खेला जा रहा है. लोगों ने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है. वहां दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा. वैसे सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के अनुसंधान पर टिकी हैं. छातापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष शिव कुमार भगत ने कहा कि वृद्ध की संदेहास्पद मौत मामले में प्रशासन द्वारा जल्दबाजी में निर्णय लिया गया. लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुने गये बड़े जनप्रतिनिधि पर हत्या जैसे मामले में कार्रवाई से पूर्व मामले की गहनता से छानबीन की जानी चाहिए थी. पर, राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई की गयी, जो न्यायोचित नहीं है. भाजपा नेता सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि गहरी साजिश रच कर विधायक को झूठे मुकदमे में फंसाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है. उन्होंने कहा कि जदयू के बागी रहते हुए भी पूरे कोसी प्रमंडल से बबलू एक मात्र एनडीए विधायक हैं. इनकी जीत विरोधियों को रास नहीं आ रही है. प्रशासन को किसी भी दबाव में नहीं आ कर निष्पक्षता से मामले की जांच करनी चाहिए. पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण कहा कि इस मामले में विधायक श्री बबलू बिल्कुल ही निर्दोष हैं. उन्हें परेशान करने के लिए इस प्रकार की साजिश रची गयी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस मामले में उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा. भाजपा नेता सह पूर्व उप प्रमुख रमेश कुमार मुखिया ने कहा कि चुनाव में मिली हार के बाद षड़यंत्र रच कर इस मामले को तूल दिया जा रहा है. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच उजागर हो ही जायेगा. भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत ने कहा कि किसी निर्दोष को फंसाने की गंदी सोच निश्चित तौर पर स्वच्छ राजनीति को प्रभावित करती है. सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्षता कायम रखना चाहिए. लक्ष्मीपुर खुंटी पंचायत के पंचायत भाजपा अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान चंदू ने मामले की उच्चस्तरीय जांच का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन