जमीन विवाद में मारपीट, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 9:37 PM
राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे वार्ड नंबर 01 में बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट की घटना में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी
त्रिवेणीगंज. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे वार्ड नंबर 01 में बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट की घटना में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे वार्ड नंबर 01 में वर्षो से दिलीप सरदार व जितेंद्र यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार को उक्त विवादित जमीन पर जितेंद्र यादव पक्ष द्वारा फूसनुमा घर बनाया जा रहा था. जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया. जिसपर पहले कहासुनी हुई. फिर मारपीट की घटना में तब्दील हो गयी. इस दौरान दिलीप सरदार पक्ष के लोगों ने ईट-पत्थर से हमला कर दिया. जिससे 60 वर्षीय भुनु यादव को आंतरिक चोटें लग गयी. जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. जिसमें एक पक्ष के भुनु यादव की मौत हो गयी है. बताया कि पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया है.
1977 से चला आ रहा विवाद
बताया गया कि उक्त जमीन को लेकर 1977 से ही आठ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. बुधवार को विवाद में एक बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त जगह पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










