मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया

Updated:
विज्ञापन

निर्मली : विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से गुरुवार को संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. श्री सिंह ने कहा कि निर्मली विधानसभा क्षेत्र के अधीन निर्मली, सरायगढ़ भपटियाही व राघोपुर प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का […]

विज्ञापन

निर्मली : विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से गुरुवार को संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. श्री सिंह ने कहा कि निर्मली विधानसभा क्षेत्र के अधीन निर्मली, सरायगढ़ भपटियाही व राघोपुर प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

क्षेत्र में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. मतदाताओं के उत्साह से लोकतंत्र की जीत हुई है. श्री सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में मतदान कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल व अर्ध सैनिक बल की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन