नर्मिली विधानसभा क्षेत्र
निर्मली विधानसभा क्षेत्र वोटरों ने जगायी भविष्य की उम्मीद41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ. विधानसभा क्षेत्र के कुल 265 मतदान केंद्रों पर सुबह 06:00 बजे के बाद से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी. मतदान प्रारंभ होने से पूर्व ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार […]
निर्मली विधानसभा क्षेत्र वोटरों ने जगायी भविष्य की उम्मीद41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ. विधानसभा क्षेत्र के कुल 265 मतदान केंद्रों पर सुबह 06:00 बजे के बाद से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी. मतदान प्रारंभ होने से पूर्व ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी.अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल था.हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर इवीएम में गड़बड़ी के कारण कुछ देर के लिए मतदान का कार्य बाधित रहा.बावजूद क्षेत्र में मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया.सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. लोगों ने सभी काम-काज को छोड़ कर पहले मतदान को प्राथमिकता दिया. यही वजह है कि मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ-साथ वृद्ध व महिला मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिनमें उच्च विद्यालय निर्मली बूथ संख्या 59, मध्य विद्यालय भपटियाही मतदान केंद्र संख्या 105 तथा मध्य विद्यालय सिमराही स्थित बूथ संख्या 207 शामिल हैं. इन मतदान केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यहां धूप से बचने के लिए शामियाना व रंग-बिरंगे बैलून लगाये गये थे. इसके अलावा शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी थी. सीमावर्ती क्षेत्र कुनौली में भी मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह का माहौल व्याप्त था. मतदान केंद्र संख्या 02, 06 एवं 24 पर इवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान का कार्य काफी विलंब से शुरू हुआ. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रेक्षक डा एनबी प्रसाद, एसडीपीओ परशुराम सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सभी जोनल व सेक्टर पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ सक्रिय देखे गये. बाढ़ व सुखाड़ की समस्या से जूझ रहे आम मतदाता भविष्य को लेकर काफी आश्वस्त दिखे.मतदाताओं ने कहा कि उनका एक मत क्षेत्र व राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.जज्बा आदर्श मतदान केंद्र संख्या 59 पर वोट डालने पहुंची 110 वर्षीया वृद्ध महिला देवकी देवी मतदान को लेकर काफी उत्साहित थी.पूछने पर उन्होंने बताया कि विकास की उम्मीद लेकर वह वोट डालने आयी है.मतदान केंद्र की व्यवस्था देख अह्लादित देवकी देवी ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में आ कर उन्हें इस प्रकार के मतदान केंद्र को देखने का मौका मिला.कहा कि समय बदल रहा है, आगे क्षेत्र व राज्य की तसवीर जरूर बदलेगी.जुनून निर्मली स्थित मतदान केंद्र संख्या 57 पर सबसे पहले मतदान करने वाली रेणु कुमारी काफी उत्साहित दिखी.वह सुबह 06:00 बजे से पूर्व ही मतदान केंद्र पर पहुंच गयी थी.मतदान के बाद उन्होंने बताया कि अहले सुबह उठ कर पहले मतदान का निर्णय लिया.मतदान करने के बाद ही घर का अन्य काम-काज निबटायेगी. कहा कि क्षेत्र व बिहार के विकास के लिए उन्होंने मतदान किया है. एंकर-सकारात्मक खबर लोकतंत्र के महापर्व के प्रति लोगों में आस्था का ही परिणाम है कि 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत निर्मित एनएच 57 सड़क के बगल में पूर्वी कोसी तटबंध के 37 किलोमीटर पर स्थित है बनैनियां गांव का मतदान केंद्र संख्या 117. यहां से गांव की दूरी करीब 05 किलोमीटर है. पांच वर्ष पूर्व कोसी तटबंध के भीतर बसा यह गांव कोसी नदी के गर्भ में समा गया. कोसी महासेतु से उत्तर बसे इस गांव पर जब कोसी का कहर बरपा तो लोग विस्थापित होकर अलग-अलग जगहों पर बस गये. कई परिवार पूर्वी कोसी तटबंध पर शरण लिये हुए हैं तो कई ऐसे परिवार हैं जो यहां से पलायन कर कहीं दूर जा कर बस गये हैं. लेकिन इन लोगों का नाम अभी भी बनैनियां गांव के मतदाता सूची में दर्ज है. मजे की बात यह है कि लोग लंबी दूरी तय कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ पर आते हैं. 65 वर्षीय मुशहरू साह गुरुवार को मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे. वर्ष 2010 में ही वे यहां से विस्थापित हो कर 20 किलो मीटर दूर राघोपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर सायत पंचायत में जा कर बस गये.गांव के मो मुमताज हुसैन ने बताया कि मतदान के प्रति यहां के लोग काफी सजग हैं.दो बजे तक 33 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. मतदाता शोभा देवी, राजकुमार साह आदि ने बताया कि दोपहर बाद इस मतदान केंद्र पर और भी अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है.क्योंकि कई मतदाता काफी लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचते हैं. ये भी हुआ विलंब से शुरू हुआ मतदान निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को कई मतदान केंद्रों पर इवीएम में गड़बड़ी के कारण विलंब से मतदान का कार्य प्रारंभ हुआ. इनमें मतदान केंद्र संख्या 64 एवं 98 पर मतदान प्रारंभ होने से पूर्व ही इवीएम में खराबी के कारण विलंब से मतदान का कार्य प्रारंभ हुआ. वहीं मतदान केंद्र संख्या 120 पर 14 वोट डाले जाने के बाद इवीएम में खराबी आ गयी.जिस वजह से कुछ देर के लिए मतदान का कार्य बाधित रहा.बाद में इवीएम को बदल कर पुन: मतदान प्रारंभ कराया गया.सहायक निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गड़बड़ी से पूर्व डाले गये वोटों की भी गिनती की जायेगी.अधूरी रह गयी कुंती की आसशाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव स्थित वार्ड नंबर 12 निवासी कुंती देवी ने गुरुवार की सुबह नहीं सोचा था कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह जायेगी. गुरुवार की दोपहर कुंती देवी अपने पुत्र प्रयाग पांडेय के साथ मतदान करने हेतु मतदान केंद्र संख्या 41 पर जा रही 104 वर्षीया कुंती देवी ने मतदान केंद्र पर पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुंती देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी.गुरुवार को अचानक व वोट डालने हेतु जाने की जिद करने लगी.पुत्र के साथ मतदान हेतु जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.एसएसबी जवान की मनमानी से बाधित हुआ मतदान राघोपुर प्रखंड के धरहारा पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 पर एसएसबी के एक जवान की मनमानी के कारण कुछ देर के लिए मतदान का कार्य बाधित रहा.इस दौरान उक्त जवान व ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक भी हुई. उक्त जवान थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा से भी भिड़ गये. हालांकि थानाध्यक्ष श्री झा ने धैर्य का परिचय देते हुए संयम से काम लिया. बाद में एसएसबी के कमांडेंट के पहुंचने पर मामला शांत हुआ.जानकारी अनुसार बूथ संख्या 233 पर मतदाता ईश्वर ठाकुर व बमबम कुमार पहचान पत्र के साथ मतदान करने पहुंचा था. मौके पर मौजूद एसएसबी 701 बी कंपनी के जवान राजेंद्र सिंह ने दोनों को मतदान से रोक दिया.उनका कहना था कि दोनों की उम्र काफी कम है.जबकि पहचान पत्र एवं मतदाता सूची में दोनों का उम्र क्रमश: 20 व 21 वर्ष दर्ज था. लोगों ने इसकी सूचना राघोपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को दी.थानाध्यक्ष ने जांच के बाद दोनों को मतदान करने देने की बात कही.लेकिन उक्त जवान अपनी बात पर अड़े रहे. इस बीच इस मामले को लेकर जवान व थानाध्यक्ष के बीच बहस भी हुई.थानाध्यक्ष द्वारा मामले की जानकारी कमांडेंट को दी गयी.कमांडेंट ने जांच के बाद उक्त जवान को कड़ी फटकार लगाते हुए दोनों युवकों को मतदान करने देने का आदेश दिया.जिसके बाद मतदान का कार्य दोबारा प्रारंभ हुआ. झलकियां1. पांचवें व अंतिम चरण के मतदान को लेकर निर्मली विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय निर्मली स्थित मतदान केंद्र संख्या 59 को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया था. यहां मतदाताओं व उनके साथ आये बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. मतदाताओं के बैठने व आराम के लिए जहां कुर्सियों का इंतजाम किया गया था. बच्चों के लिए झूले आदि का इंतजाम किया गया था. मतदाता जहां अपने मताधिकार का प्रयोग करने में व्यस्त दिखे वहीं उनके साथ आये बच्चों ने जम कर झूले का आनंद उठाया. झलकियां02. निर्मली विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 मतदान केंद्र कोसी तटबंध के भीतर हैं.इनमें से 08 सरायगढ़-भपटियाही तथा 03 मतदान केंद्र निर्मली प्रखंड अंतर्गत अवस्थित हैं.इन मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए 19 घाटों पर नाव की व्यवस्था की गयी थी.जहां नाविकों द्वारा मतदाताओं को नि:शुल्क नदी पार कराया गया.कई मतदाताओं के लिए यह व्यवस्था आनंद दायक था.मतदाताओं ने नाव की सवारी का जम कर लुत्फ उठाया.झलकियां03. लोकतंत्र के इस महा पर्व को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल था.यही वजह रही कि कई मतदान केंद्रों पर शारीरिक रूप से अक्षम मतदाता भी काफी जोशो खरोश के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.मध्य विद्यालय सरायगढ़ स्थित मतदान केंद्र संख्या 129 पर पत्नी के साथ ट्राय साइकिल से मतदान करने पहुंचे मो अली हुसैन के जोश को देख कर मतदानकर्मी व उपस्थित मतदाताओं ने उनके जज्बे को सलाम किया.मतदान प्रतिशत समय®प्रतिशत08 :00®04.0009 :00®05.1610 :00®09.0011 :00®18.0012: 00®31.76 01: 00®42.00 02 :00®45.23 03 :00®51.28 04 :00®55.32 05 : 00®58.2841-निर्मली विधानसभा क्षेत्र – कुल बूथ- 265 कुल मतदाता- 269475महिला मतदाता- 129685पुरुष मतदाता- 1397892010 विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत- 54.36 2013 लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत- 63.5 2015 विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत -58.28 फोटो कैप्सन-फोटो संख्या- कैप्सन39- नाव से मतदान करने जाते मतदाता40- बूथ संख्या 129 पर विकलांग मतदाता41- मतदान केंद्र संख्या 61 पर लंबी कतार42- पुत्र के साथ मतदान करने जाते वृद्ध43-सरायगढ़ में मतदाताओं की लंबी कतार44- बूथ संख्या 59 पर मतदान के बाद महिलाएं45- मतदान के बाद 110 वर्षीया वृद्ध महिला46- मतदान के बाद शेल्फी लेती युवतियां47- मॉडल बूथ पर झूला झूलते बच्चे48-प्रथम मतदाता रेणु कुमारी49- मतदान के बाद घर जाते वृद्ध इनपुट – रितेश, रौशन, बलराम, रामसागर, मनीष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










