सुपौल के पांच विधान सभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : विधान सभा चुनाव को लेकर जिले के पांच विधान क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें निर्मली विधान सभा क्षेत्र में 60.10, पिपरा 60.90 सुपौल 61.50, त्रिवेणीगंज में 61.20 एवं छातापुर विधान सभा क्षेत्र में 61.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया […]

विज्ञापन

सुपौल : विधान सभा चुनाव को लेकर जिले के पांच विधान क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें निर्मली विधान सभा क्षेत्र में 60.10, पिपरा 60.90 सुपौल 61.50, त्रिवेणीगंज में 61.20 एवं छातापुर विधान सभा क्षेत्र में 61.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. सुबह सबेरे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ लगने लगी. लोगों ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया. सभी 1262 बूथों पर सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे. मतदान को लेकर पड़ोसी जिले व भारत-नेपाल सीमा को सील किया गया था. कोसी तटबंध के अंदर एसडीआरएफ की भी तैनाती की गयी थी. वहीं 75 मतदान केंद्रों का वेब कास्टिंग कराया गया.

कुल 20 मतदान केंद्रों को मॉडल केंद्र का दर्जा दिया गया था. अधिकांश मतदान केंद्रों पर सामान्य रूप से मतदान का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. हालांकि कई मतदान केंद्रों पर मॉक पोल व इवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान की प्रक्रिया सुबह देर से प्रारंभ हुई. जिले के भवानीपुर व खूंट गांव के लोगों ने सड़क, पुल, बिजली आदि समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया, जबकि अन्य बूथों पर वोटरों ने काफी बढ़-चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग किया.

डीएम एम रामचंद्रु डू, एसपी किम व सभी प्रेक्षकों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया. मतदान के सफल संचालन को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी थी, जहां हरेक विधान सभा क्षेत्र से पल-पल की खबरें मिल रही थी. गौरतलब है कि जिले के सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, निर्मली व छातापुर विधान सभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 11 हजार 518 है. कुल 52 प्रत्याशी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन