इस चुनाव पर टिकी है देश व दुनिया की निगाहें : शरद

Updated:
विज्ञापन

निर्मली : बिहार के विधानसभा चुनाव पर देश व दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. केंद्र के सभी मंत्री दिल्ली छोड़ कर बिहार में डेरा डाले हुए हैं. साथ में फिल्मी दुनिया के कलाकारों को भी स्टार प्रचारक बता कर मतदाताओं को ठगने का काम किया जा रहा है. झूठे वादे कर देश को बरबाद […]

विज्ञापन

निर्मली : बिहार के विधानसभा चुनाव पर देश व दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. केंद्र के सभी मंत्री दिल्ली छोड़ कर बिहार में डेरा डाले हुए हैं. साथ में फिल्मी दुनिया के कलाकारों को भी स्टार प्रचारक बता कर मतदाताओं को ठगने का काम किया जा रहा है. झूठे वादे कर देश को बरबाद करने का काम किया जा रहा है.

ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है. उक्त बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने मरौना प्रखंड के गनौरा स्थित उच्च विद्यालय मैदान परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री यादव ने स्थानीय जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव को कोसी क्षेत्र का विकास पुत्र की संज्ञा देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, विद्यालय, बच्चों के पोशाक व छात्रवृति जैसे अनगिनत विकास के कार्य किये गये. 16 महीने की केंद्र सरकार ने जनता के साथ वादा खिलाफी की है. नौजवानों को रोजगार नहीं मिला. खाते में 15 से 20 लाख रुपये देने का वादा विफल साबित हुआ. किसी को फूटी कौड़ी नहीं मिली. उस पर से बढ़ती महंगाई ने लोगों को बेदम कर दिया है. गरीबों की थाली से दाल गायब हो रही है.

राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में 66 हजार 500 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, साढ़े पांच हजार करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण तथा कोसी क्षेत्र मेें 12 हजार करोड़ की लागत से पुल -पुलियों का निर्माण हुआ है. बिजली की स्थिति में भी व्यापक सुधार हुए हैं.अस्पतालों की हालत भी सुधरी है.

लोकेश नाथ मंडल की अध्यक्षता तथा माणिकलाल यादव के संचालन में आयोजित सभा को प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश चौधरी, चंद्र भूषण मंडल, उपेंद्र प्रसाद यादव, रामदेव कामत, जीवनेश्वर साह, आशा देवी, अमरेंद्र कामत, एजाजुल हक, मकसूद आलम, रामचंद्र यादव, बजरंग कामत, गणपत प्रसाद यादव, प्रकाश जैन, शैलेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन