कर्मियों को दिया गया प्रशक्षिण
कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो- 18,19कैप्सन- प्रशिक्षण देते अधिकारी, उपस्थित प्रशिक्षणार्थी सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत मंडल, संकुल समन्वयक विनायक प्रसाद यादव, शिक्षक चंद्र शेखर प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के […]
कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो- 18,19कैप्सन- प्रशिक्षण देते अधिकारी, उपस्थित प्रशिक्षणार्थी सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत मंडल, संकुल समन्वयक विनायक प्रसाद यादव, शिक्षक चंद्र शेखर प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के कुल 79 मतदान केंद्रों के सहायक बीएलओ, 44 पर्दानशी महिला एवं 32 हेल्प डेस्क एवं भैव महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि 79 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग हेतु सहायक बीएलओ, 41 मतदान केंद्रों पर पर्दानशी महिलाओं के पहचान हेतु महिला शिक्षिकाओं तथा 32 हेल्प डेस्क एवं भैव पर महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आगामी 05 नवंबर को होने वाले मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त महिलाओं के लेवल कार्ड निर्माण हेतु फोटो ग्राफी करवाया गया है. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची, मतदाता परची एवं आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया. बीडीओ श्री कुमार ने सभी बीएलओ को हर हाल में मतदाता परची 02 नवंबर तक वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही 02 नवंबर तक वितरण कार्य करने के उपरांत शेष मतदाता परची व मतदाता सूची को सहायक बीएलओ को सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सहायक बीएलओ व पर्दानशी महिलाओं को इस कार्य को लेकर 650 रुपये दिया जायेगा. इस मौके पर नित्यानंद भार्गव, कृष्ण भूषण मंडल, शिवानंद प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी सहित दर्जनों महिला शिक्षिका मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










