सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम

Updated:
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिसताजिये के साथ चल रहे युवाओं का करतब देखने को लगी रही भीड़ फोटो – 20कैप्सन- ताजिया, करतब दिखाते जंगी, उपस्थित भीड़.प्रतिनिधि, सुपौल मुसलिम धर्मावलंबियों के कुछ समुदायों ने शनिवार को शहादत का पर्व मुहर्रम मनाया. इसलामिक कैलेंडर में मुहर्रम को साल […]

विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिसताजिये के साथ चल रहे युवाओं का करतब देखने को लगी रही भीड़ फोटो – 20कैप्सन- ताजिया, करतब दिखाते जंगी, उपस्थित भीड़.प्रतिनिधि, सुपौल मुसलिम धर्मावलंबियों के कुछ समुदायों ने शनिवार को शहादत का पर्व मुहर्रम मनाया. इसलामिक कैलेंडर में मुहर्रम को साल का पहला महीना माना जाता रहा है. इसे एहतराम का महीना भी कहा जाता है. इस पर्व को मनाये जाने को लेकर युवाओं ने मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर शुक्रवार की देर संध्या हाय हुसैन- हाय हुसैन का नारा लगाते हुए भ्रमण किया. पर्व के मौके पर मुसलिम संप्रदाय के लोगों ने ताजिया निकाला. साथ ही ताजिया भ्रमण के दौरान जंगियों ने लाठी, गड़ांसा सहित अन्य हथियारों से लैस होकर विभिन्न प्रकार के करतब दिखाये. इस करतब को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ देखी गयी. ताजिया भ्रमण करायागम का पर्व मुहर्रम के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया निकाल कर भ्रमण किया जाता है. पर्व को लेकर बीते कई दिनों से जगह – जगह कुशल कारीगरों द्वारा आकर्षक ताजिया का निर्माण कराया गया था. ताजिया लेकर रविवार को जहां ग्रामीण इलाकों में युवाओं ने जगह -जगह करतब दिखा कर आपसी भाइचारे का परिचय दिया, वहीं शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी. मेले का उठाया लुत्फमुहर्रम के मौके पर मुख्यालय के हुसैन चौक, साफी टोला, चकला निर्मली सहित डकही घाट, सोनक आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाला गया. गांधी मैदान परिसर में लाये गये ताजिया को देखने के लिए काफी भीड़ देखी गयी. इस दौरान ताजिया में शामिल युवाओं ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाये. मुहर्रम के मौके पर गांधी मैदान परिसर में मेला लगाया गया था, जहां ताजिया देखने आये महिलाओं व बच्चों ने भी खरीदारी कर लुफ्त उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन