बनेलीपट्टी से 570 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

तस्कर की पहचान की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनेलीपट्टी पंचायत के विश्वकर्मा चौक से 570 बोतल शराब जब्त किया है. मौके से तस्कर फरार हो गया. जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर निर्धारित रास्ते पर तलाशी तेज की गई. इसी क्रम में एक बाइक सवार अपने बाइक पर 19 कार्टून शराब लेकर आ रहा था. पुलिस की गाड़ी ने जब पीछा किया तो शराब कारोबारी शराब और बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया. जब्त शराब और बाइक को थाना लाया गया. थाने में गिनती करने पर कुल 19 कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 30 बोतल यानि कुल 570 बोतल शराब पाई गई. जिसकी मात्रा 171 लीटर हुई. मामले को लेकर अप्राथमिकी कांड दर्ज करते हुए तस्कर की पहचान की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन