दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी की तैयारी में था युवक

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने सिर मुंड़वा बाजार में घुमाया मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज धोबी टोले का सिमराही : दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी करने की नीयत से युवती को भगा कर अपने घर लाना एक युवक को महंगा पड़ गया. पहली दोनों पत्नियों की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक का सिर मुंड़वा […]

विज्ञापन

लोगों ने सिर मुंड़वा बाजार में घुमाया

मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज धोबी टोले का

सिमराही : दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी करने की नीयत से युवती को भगा कर अपने घर लाना एक युवक को महंगा पड़ गया. पहली दोनों पत्नियों की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक का सिर मुंड़वा कर एवं गले में जूता-चप्पल व मिट्टी का तावा (खपड़ी) लटका कर बाजार में घुमाया.

इसमें आरोपित युवक के बच्चे भी शामिल थे. मामला राघोपुर थाने के गणपतगंज धोबी टोले का है. धोबी टोला निवासी मो एहसान पूर्व में दो शादी कर चुका है. दोनों पत्नियां उसके साथ ही रहती हैं और दोनों से पांच संतानें भी हैं. इसके बावजूद वह समीप के गांव से एक युवती को बहला-फुसला कर शादी करने की नीयत से अपने घर ले आया.

इसका पहली दोनों पत्नियों व बच्चों ने इसका विरोध किया. पर, मो एहसान किसी की सुनने को तैयार नहीं था. पत्नी एवं बच्चों ने इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों से की. इसके बाद ग्रामीणों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया. पर, वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. बुधवार को स्थानीय लोगों ने उक्त युवक का सिर मुंड़वा दिया और कालिख-चूना लगा कर उसे पूरे बाजार में घुमाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन