ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़. ईद पर्व को लेकर शांति समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को छिटही हनुमान नगर में हुई. बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवीपुर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिल्लाडुमरी व छिटही हनुमानगर के जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने ईद पर्व को शांति […]

विज्ञापन

सरायगढ़. ईद पर्व को लेकर शांति समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को छिटही हनुमान नगर में हुई. बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवीपुर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिल्लाडुमरी व छिटही हनुमानगर के जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने ईद पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईद खुशियों व भाईचारे का पर्व है. लिहाजा लोगों को मिल-जुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए. उन्होंने मौके पर लोगों को असामाजिक तत्वों से दूर रहने का भी आह्वान किया. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने पर्व ईद को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया. कहा कि खुशी व भाईचारे के इस पर्व को शांति पूर्वक मनाने की जिम्मेवारी समाज के सभी वर्ग के लोगों की है. उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. पुलिस द्वारा असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जा रही है. वहीं ईद को लेकर पुलिस द्वारा विशेष गश्ती का इंतजाम किया गया है. इस अवसर पर भाजपा अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, विजय कुमार सिंह, भरत मंडल, मो सैफउल्लाह, मो जकीर, सरोज ठाकुर, मो सलीम, आलोक सिंह, मो तैयब, मो अकबर, मो तजमूल हौदा, मो सज्जाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन