राष्ट्रीय प्रवक्ता के आवास पर ईद मिलन समारोह आज
फोटो-09कैप्सन- बैठक में मौजूद श्री हुसैन व अन्य प्रतिनिधि,सुपौल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के आवास पर शनिवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें श्री हुसैन खुद भी शामिल होंगे. शुक्रवार की शाम दावत ए इफ्तार का भी आयोजन किया गया है. समारोह को लेकर श्री हुसैन के जिला […]
फोटो-09कैप्सन- बैठक में मौजूद श्री हुसैन व अन्य प्रतिनिधि,सुपौल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के आवास पर शनिवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें श्री हुसैन खुद भी शामिल होंगे. शुक्रवार की शाम दावत ए इफ्तार का भी आयोजन किया गया है. समारोह को लेकर श्री हुसैन के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर व्यापक तैयारी की गयी है. विशाल पंडाल का निर्माण भी किया गया है. श्री हुसैन ने शुक्रवार को इस बाबत भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ बैठक की तथा ईद के पूर्व संध्या पर लोगों को पर्व का मुबारकवाद भी दिया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी, प्रांतीय सदस्य कार्तिक कुमार सिंह, जिला महामंत्री रंधीर ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, बलराम कामत, राजीव ठाकुर, महेश देव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










