आप ने जिलावासियों को दी ईद की बधाई
सुपौल. आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार की शाम जिला कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. कहा कि आप […]
सुपौल. आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार की शाम जिला कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. कहा कि आप द्वारा सूबे से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नीति बनायी गयी है. उक्त मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा विभिन्न स्तर पर आंदोलन भी चलाया जा रहा है. पार्टी आगामी चुनाव में पूरे दम -खम के साथ मैदान में उतरेगी. लोकसभा सह प्रभारी राम चंद्र प्रसाद सिंह ने जिलावासियों को ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि एक माह के रोजा के बाद ईद आपसी सद्भाव व भाईचारे का पैगाम देता है. मौके पर प्रमोद कुमार, शंभु सेठ, यशवंत चौधरी, मो जसीम, उगन मुखिया, सूरज साह, अब्दुल रहमान, नंद किशोर चौधरी, सुमित कुमार, संतोष कुमार, मो नदीम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










