प्रखंड क्षेत्रों में विधान परिषद चुनाव की तैयारी पूरी
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान की प्रखंड क्षेत्र में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है. वहीं सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. मतदान को लेकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप ब्रेकर भी लगाया गया […]
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान की प्रखंड क्षेत्र में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है. वहीं सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. मतदान को लेकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप ब्रेकर भी लगाया गया है. मतदान में प्रखंड क्षेत्र कुल 253 मतदाता भाग लेंगे. सरायगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार के लिए 07 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारी प्रखंड क्षेत्र में पूरी कर ली गयी है. मिली जानकारी अनुसार भाग संख्या 16 में होने वाले मतदान में कुल 186 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 89 पुरुष एवं 97 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदान को लेकर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










