धूमधाम से मनी श्यामा प्रसाद की जयंती
प्रतिनिधि,सुपौल जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 112 वां जन्मोत्सव सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में उनके आवास पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने स्व मुखर्जी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश […]
प्रतिनिधि,सुपौल जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 112 वां जन्मोत्सव सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में उनके आवास पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने स्व मुखर्जी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्व मुखर्जी ने जीवन पर्यंत देश की सेवा की. स्वतंत्रता संग्राम में भी उन्होंने अहम भूमिका निभायी. स्वतंत्र भारत में प्रतिपक्ष के प्रथम नेता के रूप में उन्होंने अपनी वाक पटुता एवं ठोस तर्क से हमेशा सत्ता पक्ष को रक्षात्मक होने पर विवश किया. विभाजन के समय उनके विरोध की वजह से ही बंगाल, पंजाब व असम का कई हिस्सा पाकिस्तान में शामिल होने से बचा लिया गया. प्रांतीय सदस्य सुरेंद्र नारायण पाठक ने मौके पर कहा कि पंडित जी ने अपने प्राण न्योछावर कर कश्मीर को भारत का अंग घोषित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. स्व मुखर्जी ने ही नारा दिया था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान व दो विधान नहीं चलेगा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, रामोतार गुप्ता, जिला महामंत्री रंधीर ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, राजधर यादव, बलराम कामत, उषा साह, रंजू झा, मो जहीर, मो शमसाद आलम, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










