एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी नूतन सिंह के समर्थन में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों से जन संपर्क किया. प्रखंड के सिसौनी, कदमपुरा, चौहट्टा, मेहासिमर आदि गांव में जा कर एनडीए प्रत्याशी नूतन सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की […]
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी नूतन सिंह के समर्थन में हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों से जन संपर्क किया. प्रखंड के सिसौनी, कदमपुरा, चौहट्टा, मेहासिमर आदि गांव में जा कर एनडीए प्रत्याशी नूतन सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की गयी. जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे हम पार्टी के जिला संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि बिहार आज मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है. राज्य सरकार द्वारा झूठे वायदों से जनता को छला जा रहा है.महा पुरुषों का नाम वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.जबकि राज्य के किसान-मजदूर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं.सुशासन का डंका पीटने वाली सरकार में सामर्थवान बीपीएल का लाभ उठा रहे हैं.जबकि गरीब ठगे जा रहे हैं.समस्याओं से निजात के लिए डा अमन ने एनडीए प्रत्याशी को भारी मत देकर विजयी बनाने का आह्वान किया.इस अवसर पर अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष माधव कामत, रमेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष मो कलीम, छोटे लाल यादव, बबलू यादव, बालक सादा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










