महिला ने लगायी डीआइजी से गुहार

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गगत कटहारा-कदमपुरा पंचायत स्थित भोकराही निवासी शमसा खातून ने पुलिस उप महा निरीक्षक को आवेदन दे कर महिला थाना कांड संख्या 42/15 के आरोपी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं किये जाने की शिकायत की है. आवेदन में बताया गया है कि महिला थाना प्रभारी आरोपी के मेल में आ कर उसे बचाना […]

विज्ञापन

किसनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गगत कटहारा-कदमपुरा पंचायत स्थित भोकराही निवासी शमसा खातून ने पुलिस उप महा निरीक्षक को आवेदन दे कर महिला थाना कांड संख्या 42/15 के आरोपी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं किये जाने की शिकायत की है. आवेदन में बताया गया है कि महिला थाना प्रभारी आरोपी के मेल में आ कर उसे बचाना चाहती हैं, जबकि इस कांड में डीएसपी एवं एसपी की पर्यवेक्षण रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ में जारी की गयी है. इतना ही नहीं वरीय अधिकारियों ने पर्यवेक्षण रिपोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश जारी किया है. बावजूद महिला थानाध्यक्ष आरोपी के प्रभाव में आ कर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही हैं. महिला ने पुलिस की उदासीनता के चलते आरोपी द्वारा दूरभाष पर धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने आरोप को बेबुनियाद बताया. कहा कि दहेज अधिनियम के तहत आरोपित को नोटिस किया गया है. शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन