डीसीएम ने किया सुपौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो -02कैप्सन- सुपौल स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम.प्रतिनिधि, सुपौल समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल प्रबंधक वाणिज्य वीरेंद्र नारायण प्रसाद मंडल ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्सल कक्ष, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय आदि का जायजा लिया. साथ ही स्टेशन अधीक्षक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश […]

विज्ञापन

फोटो -02कैप्सन- सुपौल स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम.प्रतिनिधि, सुपौल समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल प्रबंधक वाणिज्य वीरेंद्र नारायण प्रसाद मंडल ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्सल कक्ष, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय आदि का जायजा लिया. साथ ही स्टेशन अधीक्षक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर स्थानीय यात्रियों द्वारा वाणिज्य प्रबंधक के समक्ष टिकट काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर के बढ़ोतरी की मांग उठायी गयी. बाद में मीडिया को संबोधित करते श्री मंडल ने कहा कि स्टेशन की आमदनी के आधार पर टिकट काउंटर की स्थापना की जाती है. रेलवे के नियम के अनुसार 600 टिकट की बिक्री पर एक काउंटर का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सुपौल स्टेशन पर औसतन एक सौ टिकट प्रति ट्रेन कटती है. लिहाजा रिजर्वेशन व टिकट काउंटर को बढ़ाना संभव नहीं है. उन्होंने स्टेशन की आमद की जानकारी देते बताया कि सुपौल स्टेशन की प्रति दिन औसत आमदनी 65 हजार रुपये टिकट काउंटर से होती है जबकि रिजर्वेशन काउंटर से भी करीब 65 हजार रुपये प्रति दिन प्राप्त हो रहे हैं. स्टेशन के आधुनिकी करण व इसे सुविधा संपन्न बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने लोगों को धैर्य रखने का सुझाव देते कहा कि ब्रॉडगेज का काम पूर्ण होने के बाद सुपौल स्टेशन का आधुनिकी करण किया जायेगा.इस अवसर पर डीसीआई रमण झा, मदन झा, अमरेंद्र लाल, आरक्षण पर्यवेक्षक सुशील कुमार साह, वाणिज्य अधीक्षक गोपाल कुमार गोपी, सहायक स्टेशन मास्टर चंद्रकिशोर यादव, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन