सांसद ने महा गंठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने का किया आह्वान
सुपौल: क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन ने विधान परिषद चुनाव में महागंठबंधन के प्रत्याशी मो इसराइल राइन को विजयी बनाने का आह्वान किया है. प्रभात खबर को दिये बयान में सांसद श्रीमती रंजन ने तमाम जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कर्मी व समर्थकों से श्री राइन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि केंद्र […]
सुपौल: क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन ने विधान परिषद चुनाव में महागंठबंधन के प्रत्याशी मो इसराइल राइन को विजयी बनाने का आह्वान किया है. प्रभात खबर को दिये बयान में सांसद श्रीमती रंजन ने तमाम जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कर्मी व समर्थकों से श्री राइन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व चुनावी प्रचार के दौरान बड़े-बड़े खोखले वादे किये गये थे. लेकिन दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार के एक साल पूरा होने जाने के बावजूद उन वादों को पूरा नहीं किया जा सका. काला धन वापस लाने का वादा ढकोसला साबित हुआ.
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है. वहीं देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है. रोजगार के नये अवसर पर नहीं पैदा किये जा रहे हैं, जिससे विशेष कर युवाओं में असंतोष व्याप्त है. सांसद ने कहा कि मोदी सरकार पूर्व में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार द्वारा किये गये कार्यों को अपनी उपलब्धि बता कर खुद अपना पीठ ठोकने में लगी है. साथ ही जनता को भी बरगलाया जा रहा है.
लेकिन इस देश की जनता राजनीतिक रूप से काफी प्रबुद्ध है और वह केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों के सभी चालों को समझ रही है. सांसद ने विश्वास जताया कि आगामी विधान परिषद व विधान सभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को करारा जवाब देगी. साथ ही महा गंठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्वित कर उन्हें फिर से एक बार सेवा का अवसर अवश्य देगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को महागंठबंधन प्रत्याशी की जीत हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










