पूर्व मंत्री ने महागंठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए किया प्रचार
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव में महा गंठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधान पार्षद मो इसराइल राइन की जीत सुनिश्चित करने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के आवास पर हुई. मौके पर मौजूद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों से महा गंठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने […]
किसनपुर. विधान परिषद चुनाव में महा गंठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधान पार्षद मो इसराइल राइन की जीत सुनिश्चित करने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के आवास पर हुई. मौके पर मौजूद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों से महा गंठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया. उन्होंने केंद्र के एनडीए सरकार पर चोट करते कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया वादा पुरा नहीं किया गया. जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. कहा कि राजद इस लड़ाई को संग्राम के रूप में ले रही है. लिहाजा कार्यकर्ताओं को एक जूट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने विकास के नये आयाम स्थापित करने हेतु इसराइल राइन को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. इस अवसर पर पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










