भविष्य के प्रति सचेत रहे तो विसलित नहीं होंगे बच्चे : शिव

Updated:
विज्ञापन

-किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितफोटो -8कैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीपीओ शिव दयाल प्रसाद.प्रतिनिधि, सुपौलकिशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरवगढ़ में शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष एवं सेंट फार […]

विज्ञापन

-किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितफोटो -8कैप्सन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीपीओ शिव दयाल प्रसाद.प्रतिनिधि, सुपौलकिशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरवगढ़ में शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष एवं सेंट फार केटाइलाजिंग चेंज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन शिव दयाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया.अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रधान जवाहर झा द्वारा किया गया. संबोधित करते हुए डीपीओ श्री प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है. इससे बच्चे भविष्य के प्रति सचेत होंगे तथा मार्ग से विचलित नहीं होंगे. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से प्राप्त जानकारी को बच्चों तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम को कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा दिनेश्वर प्रसाद यादव, सेंटर फार केटालाइजिंग चेंज पटना के संजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. मास्टर ट्रेनर सह सचिव जिला माध्यमिक शिक्षक संघ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के 29 विद्यालयों के दो-दो शिक्षक भाग ले रहे हैं.इससे पूर्व 28 विद्यालयों के शिक्षकों को 17 से 19 जून के बीच प्रशिक्षित किया जा चुका है.जिले के 58 विद्यालयों में यह कार्यक्रम संचालित है.नॉडल शिक्षक यहां से जानकारी प्राप्त कर बच्चों तक पहुंचायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन