नशा को त्याग कर ही श्रेष्ठ जीवन संभव: महा श्रमण
फोटो-05, 06 कैप्सन- संबोधित करते महा श्रमण जी एवं उपस्थित श्रद्धालु.प्रतिनिधि, वीरपुरधर्म का अर्थ ही अहिंसा संयम व परोपकार है. हिंसा को त्याग कर ही श्रेष्ठ जीवन प्राप्त किया जा सकता है. यह बातें तेरापंथ धर्म संघ के 11 वें आचार्य प्रज्ञा योगी महा श्रमण जी ने जैन धर्मावलंबी प्रकाश जैन के आवास पर श्रद्धालुओं […]
फोटो-05, 06 कैप्सन- संबोधित करते महा श्रमण जी एवं उपस्थित श्रद्धालु.प्रतिनिधि, वीरपुरधर्म का अर्थ ही अहिंसा संयम व परोपकार है. हिंसा को त्याग कर ही श्रेष्ठ जीवन प्राप्त किया जा सकता है. यह बातें तेरापंथ धर्म संघ के 11 वें आचार्य प्रज्ञा योगी महा श्रमण जी ने जैन धर्मावलंबी प्रकाश जैन के आवास पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते कही. उन्होंने काम, क्रोध, लोभ व मोह के साथ ही हिंसा के त्याग पर बल दिया. कहा कि लोगों को आवेश से बचना चाहिए. वहीं वाणी पर भी संयम जरूरी है. उन्होंने धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते कहा कि धर्म के पालन से ही मंगल क प्राप्ति होगी. आचार्य ने लोगों को सभी के सुख व निरोगता का संदेश दिया. कहा कि सर्वे संतु सुखिन:, सर्वे भवंतु निरामया के दर्शन को जीवन में शामिल करना चाहिए. महा श्रमण जी ने मौके पर नशा को सारी व्याधियों का जड़ बताते इसे त्यागने का आह्वान किया. मालूम हो कि आचार्य श्री महा श्रमण जी की अहिंसा यात्रा आठ नवंबर, 2014 को दिल्ली के लाल किले से आरंभ हुई है. विभिन्न प्रांतों के दौरे के क्रम में वे वीरपुर पहुंचे हैं. यात्रा के क्रम में उनके साथ अन्य कई प्रांतों के धर्मावलंबी शामिल हैं. आयोजन मंडल के सदस्य प्रकाश जैन ने बताया कि महा श्रमण जी का 30 हजार किलो मीटर पद यात्रा का लक्ष्य है. इसमें 20 हजार किलोमीटर की पद यात्रा पूरी हो चुकी है. यात्रा जत्था में दर्जनों वाहनों के साथ ही चिकित्सा व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. चिकित्सा टीम में शामिल कमलेश भारती ने बताया कि टीम में शामिल चिकित्सकों द्वारा कैंप के दौरान स्थानीय लोगों का मुफ्त इलाज व दवा का वितरण भी किया जाता है. उन्होंने बताया कि टीम द्वारा नेपाल में आये भूकंप के दौरान पीडि़तों की भरपूर सहायता भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










