घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमराही. राघोपुर बाजार स्थित कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 04 में शनिवार की रात चोरों ने जनार्दन दास के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान व नकदी चुरा ले गये. थाने से महज 500 मीटर की दूर पर कोसी कॉलोनी के पिछवाड़े कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी श्री दास शनिवार की शाम करीब पांच बचे […]
विज्ञापन
सिमराही. राघोपुर बाजार स्थित कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 04 में शनिवार की रात चोरों ने जनार्दन दास के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान व नकदी चुरा ले गये.
थाने से महज 500 मीटर की दूर पर कोसी कॉलोनी के पिछवाड़े कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी श्री दास शनिवार की शाम करीब पांच बचे घर बंद कर पिता के श्रद्ध कर्म में भाग लेने गांव गये हुए थे. इधर मौका पाकर चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश कर गये और अलमारी व ट्रंक का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, कपड़े व नकद राशि उड़ा दिये. पीड़ित श्री दास द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










