पशु अस्पताल से भी बदतर स्थिति है पीएचसी की
सरायगढ़: सरकार द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. प्रयास भी किये जा रहे हैं. पर, धरातल पर इसमें सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. इसका जीता जागता प्रमाण पीएचसी भपटियाही है. पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है. या ऐसा कहें कि बीमार लोगों के […]
पर, पांच चिकित्सक ही पदस्थापित हैं. इनमें से डॉ राम निवास प्रसाद जहां कुनौली पीएचसी से प्रतिनियुक्त किये गये हैं, वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी सिन्हा का पदस्थापन निर्मली में है और त्रिवेणीगंज में प्रतिनियुक्ति पर हैं. इस वजह से पीएचसी के कर्मियों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं रहता. स्त्री रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने से भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कंपाउंडर, ड्रेसर, फार्मासिस्ट, भंडारपाल आदि के कई पद महीनों से रिक्त पड़े हैं. एनएच 57 एवं एसएच 76 पर प्रतिदिन सड़क हादसे में लोग जख्मी होते रहते हैं. पर, चिकित्सक व कर्मियों के अभाव के कारण घायलों का समुचित उपचार नहीं हो पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










