आर-पार की लड़ाई का निर्णय
फोटो -01कैप्सन- बैठक में उपस्थित एएसवी प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हो कर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष […]
फोटो -01कैप्सन- बैठक में उपस्थित एएसवी प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हो कर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल आश्वासन के बल पर सरकार चला रहे हैं. पर, अब सांख्यिकी स्वयं सेवक सरकार के झूठे आश्वासन के चक्कर में पड़ अपना व अपने परिवार का भविष्य खराब नहीं करेंगे. सांख्यिकी स्वयं सेवक अपनी जायज मांगों के समर्थन में विगत कई महीनों से संघर्षरत हैं. जब भी आवाज बुलंद की जाती है, सरकार द्वारा झूठा आश्वासन देकर मुंह बंद कर दिया जाता है. उन्होंने संघ के सदस्यों से सरकार के झूठे आश्वासन में नहीं फस कर आर-पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. श्री कुमार ने 01 जुलाई को पूर्वी चंपारण से आरंभ होने वाले पद यात्रा में भाग लेकर सरकार को अपनी ताकत दिखाने का अनुरोध किया. इस अवसर पर श्यामानंद, रतन कुमार सिंह, विद्यानंद कुमार, अर्जुन कुमार, रंजीत कुमार, गिरिधारी कुमार, दिलीप कुमार मंडल, शमशेर आलम, मनीष कुमार, नागेंद्र कुमार, राजेश्वर साह, अरुण चौधरी, कपिलदेव यादव, सत्य नारायण मिस्त्री, जितेंद्र कुमार, अभिनय कुमार, बद्री नारायण, नंदन कुमार, प्रियतम कुमार, चंद्रशेखर ठाकुर, पिंटू कुमार, शशि शेखर ठाकुर, विवेक कुमार, निर्मल कुमार, पंकज कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










