पुण्य की अधिकता से पाप के कुप्रभाव का असर कम मालूम पड़ता है: महाराज

Updated:
विज्ञापन

फोटो -8, 9कैप्सन- प्रवचन करते महाराज व उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, सुपौलवार्ड नंबर 26 स्थित झखराही मुहल्ले में आयोजित तीन दिवसीय काग बाबा ज्ञान मार्ग सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को संत काग बाबा दर्शन की व्याख्या करते हुए ब्रह्म वक्ता प्रो विष्णु महाराज ने कहा कि ‘क्यों का ज्ञान ही सही ज्ञान है, कैसे का […]

विज्ञापन

फोटो -8, 9कैप्सन- प्रवचन करते महाराज व उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, सुपौलवार्ड नंबर 26 स्थित झखराही मुहल्ले में आयोजित तीन दिवसीय काग बाबा ज्ञान मार्ग सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को संत काग बाबा दर्शन की व्याख्या करते हुए ब्रह्म वक्ता प्रो विष्णु महाराज ने कहा कि ‘क्यों का ज्ञान ही सही ज्ञान है, कैसे का नहीं. विज्ञान भी कैसे का ही उत्तर जानता है, क्यों का नहीं. गॉड पार्टिकल पर हो रहे खोज के विषय में उन्होंने कहा कि न्यूक्लियस में प्रोटोन आपस में कैसे जुड़ते हैं, यह पता करना वैज्ञानिकों का विषय है, लेकिन क्यों जुड़ते हैं, यह ज्ञान वैज्ञानिकों को कभी भी प्राप्त नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पुण्य करने से पाप नहीं कटता, बल्कि पुण्य की अधिकता से पाप के कुप्रभाव का असर कम मालूम पड़ता है. ज्ञान के पहले के विश्वास को उन्होंने कहा कि वस्तुत: वह विश्वास नहीं, बल्कि अंधविश्वास है. परिवार के बीच एकता किस प्रकार बनी रहे, इसके लिए उन्होंने व्यावहारिक पक्ष पेश किया. उन्होंने कहा कि दहेज के लालच के कारण मानवशाला पशुशाला बन जाती है. उन्होंने लोगों से सत्य के मार्ग पर चल कर अच्छे गुणों को अपनाने की अपील की. इस अवसर पर संन्यासी इंद्र नारायण बाबा, जय प्रकाश बाबा, इंद्रदेव शास्त्री, कृष्ण देव प्रसाद, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, मीडिया प्रभारी सह संयुक्त सचिव रणधीर ठाकुर, अरविंद कुमार पंकज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन