जल जमाव की समस्या से परेशान हैं मुख्यालय वासी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-02कैप्सन- बाजार बीच सड़क पर जमा बारिश का पानीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज मॉनसून के दस्तक देते ही अनुमंडल मुख्यालय बाजार में जलजमाव की समस्या से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. बीच सड़क पर घुटने तक जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के किनारे जल […]

विज्ञापन

फोटो-02कैप्सन- बाजार बीच सड़क पर जमा बारिश का पानीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज मॉनसून के दस्तक देते ही अनुमंडल मुख्यालय बाजार में जलजमाव की समस्या से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. बीच सड़क पर घुटने तक जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के किनारे जल निकासी के लिए बने नाले में कचरा जमा रहने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है. नतीजतन मुख्य सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव हो जाता है. जवाहर गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, सरदार हरभजन सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह सहित अन्य के अनुसार करीब 15 वर्षों से नाले की सफाई नहीं हो पायी है.नाले में कचरा जमा हो जाने के कारण जल निकासी एक विकराल समस्या बनी हुई है.बरसात के आरंभ में ही बाजार वासियों को कीचड़युक्त पानी में आवागमन के लिए विवश होना पड़ रहा है. खासकर एसएच 76 के किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हंै. स्थिति यह है कि लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं नाला की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है. मुख्यालय वासियों ने जिले के वरीय पदाधिकारियों से अविलंब नाला की सफाई करवाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन