उन्मूखीकरण कार्यक्रम में परवरिश योजना की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, सिमराही समेकित बाल संरक्षण योजना, परवरिश एवं मानव व्यापार विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण, जागरूकता एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में किया गया. प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाल संरक्षण, मानव व्यापार, बाल परवरिश, […]

विज्ञापन

फोटो-01कैप्सन- कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, सिमराही समेकित बाल संरक्षण योजना, परवरिश एवं मानव व्यापार विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण, जागरूकता एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में किया गया. प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाल संरक्षण, मानव व्यापार, बाल परवरिश, अंतर जातीय विवाह आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिलीप कुमार कामत ने कहा कि परवरिश योजना के तहत अनाथ, बेसहारा, कुष्ठ व एड्स रोग पीडि़त बच्चों के परवरिश के लिए सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना बनायी गयी है. योजना के तहत 0 से 06 वर्ष के बच्चों के परवरिश हेतु 900 रुपये एवं 06 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है. हिंदू समाज में व्याप्त जाति प्रथा के उन्मूलन हेतु अंतर जातीय विवाह करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये देने की योजना है. इसके लिए वर-वधु में से किसी एक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बीपीएल परिवार के लिए 50 हजार रुपये भुगतान करेगी. इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य भगवानजी पाठक, रामजी प्रसाद साह, सीडीपीओ सीमा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी, शेफाली कुमारी, अरुण पासवान, मो यूसूफ,चंदर पासवान सहित अन्य शिक्षक, सेविका व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन