अनिल कुमार सिंह ने किया घोषण पत्र जारी
सुपौल. कोसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के उम्मीदवार सह पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में कहा है कि उनकी जीत से जन प्रतिनिधियों को मान-सम्मान एवं अधिकार मिलेगा. जनप्रतिनिधियों पर न तो झूठे मुकदमे होंगे और न ही जेल जायेंगे. भ्रष्ट पदाधिकारी […]
सुपौल. कोसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के उम्मीदवार सह पब्लिक विजिलेंस कमेटी के सचिव अनिल कुमार सिंह ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में कहा है कि उनकी जीत से जन प्रतिनिधियों को मान-सम्मान एवं अधिकार मिलेगा. जनप्रतिनिधियों पर न तो झूठे मुकदमे होंगे और न ही जेल जायेंगे. भ्रष्ट पदाधिकारी व कर्मियों पर मुकदमा होगा और वे जेल भी जायेंगे. जनप्रतिनिधि पर अफसरशाही नहीं चलेगी. जनप्रतिनिधि के सहयोग से विकास की योजना धरातल पर उतरेगी. कोसी क्षेत्र से भ्रष्टाचार को पूर्णत: समाप्त किया जायेगा. श्री सिंह ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ जिले के मरौना, निर्मली, सरायगढ़-भपटियाही एवं किसनपुर प्रखंड का दौरा कर मतदताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










