कृषि महोत्सव में किसानों को दी गयी उन्नत खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, प्रतापगंज प्रखंड परिसर में रवि महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती की जानकारी दी गयी. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, जिला कृषि परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार एवं बीडीओ अलीशा कुमारी ने किया. प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दिये बगैर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, प्रतापगंज प्रखंड परिसर में रवि महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती की जानकारी दी गयी. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, जिला कृषि परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार एवं बीडीओ अलीशा कुमारी ने किया. प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दिये बगैर उन्नत खेती की उम्मीद नहीं की जा सकती है. कृषि में क्रांतिकारी सुधार ला कर ही किसानों की माली हालत सुधारी जा सकती है. बीडीओ सुश्री अलीशा ने कहा कि क्षेत्र में उपजाऊ जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद हम उत्पादन में पीछे रह जाते हैं. कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी पद्धति को अपना कर एवं उन्नत किस्म के बीज का उपयोग कर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जिला कृषि परियोजना निदेशक श्री कुमार ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि योजना व अनुदान का लाभ उठा कर रवि व खरीफ मौसम में किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं. जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद ने किसान बागबानी मिशन योजना की जानकारी दी. कहा कि योजना के तहत बगीचों का जीर्णोद्धार कर पुराने वृक्षों को पुन: फलदायक बनाया जा सकता है. मौके पर राघोपुर के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती के नये तरीके व बीज को रोग मुक्त करने की जानकारी दी गयी. साथ ही श्रीविधि से खेती करने का लाभ भी बताया गया. इस अवसर पर अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन