बैठक में स्वास्थ्य समागम को सफल बनाने पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सक प्रतापगंज. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को कोषाध्यक्ष मनोज सिन्हा के आवास पर हुई. समिति के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 29 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्वास्थ्य समागम को सफल बनाने पर विचार -विमर्श […]

विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सक प्रतापगंज. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को कोषाध्यक्ष मनोज सिन्हा के आवास पर हुई. समिति के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 29 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्वास्थ्य समागम को सफल बनाने पर विचार -विमर्श किया गया. अध्यक्ष श्री ठाकुर ने समागम में बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों को शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गांवों में ग्रामीण चिकित्सकों की अहमियत के मद्देनजर उनके एक वर्ष के प्रशिक्षण के संबंध में समिति द्वारा सरकार से वार्ता की जायेगी. बैठक में विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, मनोज सिन्हा, नसीर अहमद, नैयर आलम, शैलेंद्र मंडल, बबीता कुमारी, मनोज कुमार, सुधीर कुमार सुमन, जय प्रकाश यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन