घर जला, हजारों का नुकसान
निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में में बुधवार की रात रामअवतार मंडल के घर में आग लग जाने से उनका एक घर जल कर राख हो गया. घर के अंदर सो रहे परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान […]
निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में में बुधवार की रात रामअवतार मंडल के घर में आग लग जाने से उनका एक घर जल कर राख हो गया. घर के अंदर सो रहे परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. सूचना के बाद अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मचारी को भेज कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. सीओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










