मुख्य डाक घर को प्रधान डाक घर का मिला दर्जा, लोगों में हर्ष
सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाक घर को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा प्रधान डाक घर का दर्जा दिये जाने पर स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है. व्यापार संघ के सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने इसके लिए राज्य सरकार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को बधाई दी है. […]
सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाक घर को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा प्रधान डाक घर का दर्जा दिये जाने पर स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है. व्यापार संघ के सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने इसके लिए राज्य सरकार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को बधाई दी है. श्री अग्रवाल ने बताया कि मंत्री श्री यादव द्वारा केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिख कर स्थानीय डाक घर को प्रधान डाक घर का दर्जा देने की मांग की थी. जिसे केंद्रीय मंत्री द्वारा 24 जून को स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त डाक घर की प्रोन्नति की गयी. मालूम हो कि मुख्य डाक घर को प्रधान डाक घर का दर्जा मिल जाने से यहां हेड पोस्ट मास्टर की नियुक्ति होगी. साथ ही प्रधान डाक घर में लेखा शाखा, बचत खाता नियंत्रण- संगठन जैसी सुविधाएं बढ़ेगी. डाक घर भवन का भी विस्तार किया जायेगा. हर्ष व्यक्त करने वालों में अमर कुमार चौधरी, डॉ सुब्रत मुखर्जी, उमेद जैन, केदारनाथ मिश्र, राम विलास कामत, जगदीश प्रसाद यादव, अजय कुमार अजनवी, हरेकांत झा, ओम प्रकाश यादव, गुंजन सिंह, गणेश सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










