फिसड्डी साबित हो रहे मोदी सरकार के दावे: तारा नंद
फोटो-05कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव तारा नंद सादाप्रतिनिधि, जदियाकरीब एक वर्ष पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को अच्छे दिन का सब्जबाग दिखा कर वोट तो ले लिया, लेकिन आम लोगों के अच्छे दिन कब आयेंगे, अब इस बात की अब चर्चा भी नहीं की जा रही. यह बातें कांग्रेस के प्रदेश […]
फोटो-05कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव तारा नंद सादाप्रतिनिधि, जदियाकरीब एक वर्ष पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को अच्छे दिन का सब्जबाग दिखा कर वोट तो ले लिया, लेकिन आम लोगों के अच्छे दिन कब आयेंगे, अब इस बात की अब चर्चा भी नहीं की जा रही. यह बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तारा नंद सादा ने बुधवार को मुख्यालय स्थित कांग्रेस नेता विमल अग्रवाल के आवास पर प्रेस वार्ता में कहीं. श्री सादा ने कहा की मोदी सरकार ने स्विस बैंक में जमा कालाधन को वापस लाने का दावा किया था. कहा था कि हर भारतीय के खाते में 15 लाख नकद राशि जमा होगी. यह दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ. महंगाई आज चरम पर है. मोदी सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है. सरकार केवल कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहंुचा रही है. कोसी की यह धरती कांग्रेस एवं समाजवादियों का गढ़ रही है. यहां की जनता ऐसे लोक लुभावन वादों में फंसने वाली नहीं है. आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका जवाब देंगे. उन्होंने गंठबंधन के नेताओं से अपील करते हुए कहा की विधान परिषद् के लिए गंठबंधन ने पूर्व विधान पार्षद इसराइल राइन को उम्मीदवार बनाया है. उनकी जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करना होगा. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केशव कुमार सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, सुरेंद्र नारायण सरदार, योगेंद्र पोद्दार, विमल अग्रवाल सहित दर्जनों गंठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










