'आप' की बैठक में किसानों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पिपरा. आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को कोसी निरीक्षण भवन में समन्वयक उपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को बिहार से समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार व केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है. उन्होंने किसानों की हालत सुधारने के […]

विज्ञापन

पिपरा. आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को कोसी निरीक्षण भवन में समन्वयक उपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को बिहार से समाप्त करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार व केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है. उन्होंने किसानों की हालत सुधारने के लिए प्रत्येक पंचायत में पैक्स के माध्यम से ट्रैक्टर, हंसुआ, खुरपी, कुदाल आदि कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग की. साथ ही बिजली व पानी की सुलभ उपलब्धि कर सिंचाई व्यवस्था मुकम्मल करने का अनुरोध किया. संगठन की मजबूती पर बल देते उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर पार्टी प्रभारी का चयन किया गया है. बताया कि इस क्रम में संतोष पासवान को लोक सभा हरिजन प्रभारी, संतोष मंडल पिपरा के युवा प्रभारी, विशाल कुमार त्रिवेणीगंज, सुमित कुमार सचिव त्रिवेणीगंज, बलराम कुमार प्रखंड प्रभारी त्रिवेणीगंज, लाल यादव प्रखंड प्रभारी सहित ज्योतिष प्रसाद यादव, कुशेश्वर यादव, राना यादव, नुनु लाल यादव, महानंद पंडित, लक्ष्मी मंडल, मो सलीम आलम, राहुल कुमार, विनोद कुमार आदि का चयन किया गया. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन