डीएओ ने किया कृषि कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन सरायगढ़. जिला कृषि पदाधिकारी संत लाल साह ने शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पंजियों की जांच की. साथ ही 22 जून तक आयोजित होने वाले खरीफ महोत्सव के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के बाबत आवश्यक निर्देश दिये. डीएओ श्री साह ने कहा कि प्रखंड […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन सरायगढ़. जिला कृषि पदाधिकारी संत लाल साह ने शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पंजियों की जांच की. साथ ही 22 जून तक आयोजित होने वाले खरीफ महोत्सव के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के बाबत आवश्यक निर्देश दिये. डीएओ श्री साह ने कहा कि प्रखंड में 240 श्रीविधि धान बीज कीट के वितरण का लक्ष्य है. इसके तहत किसानों को 2565 रुपये में कीट उपलब्ध कराया जायेगा. आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में 2500 रुपये वापस कर दिये जायेंगे. किसी प्रकार अन्य बीजों की खरीद पर भी किसानों को अनुदान राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में दी जायेगी.उन्होंने बीएओ राम कुमार मिश्र तथा कृषि समन्वयकों को बीज वितरण के बाबत भी निर्देश दिये. इस अवसर पर कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार, अरविंद चौधरी, सतीश राय, बीटीएम संतोष कुमार, अजय कुमार शांडिल्य, एटीएम अशोक कुमार, शिव शंकर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन