अंचल अमीन को 15 माह से नहीं मिला वेतन
त्रिवेणीगंज. अनुबंध पर बहाल अंचल अमीन को विगत 15 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. त्रिवेणीगंज अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे जिले में अनुबंध के आधार पर बहाल अंचल अमीन को करीब 15 महीने वेतन का भुगतान नहीं हो […]
त्रिवेणीगंज. अनुबंध पर बहाल अंचल अमीन को विगत 15 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. त्रिवेणीगंज अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे जिले में अनुबंध के आधार पर बहाल अंचल अमीन को करीब 15 महीने वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर कई बार अधिकारियों से अनुरोध किया गया, लेकिन इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है. वेतन नहीं मिलने के कारण अब अंचल अमीनों को परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










