कार्यशाला में दी गयी वेबसाइट की जानकारी
फोटो-12कैप्सन- कार्यशाला में मौजूद अभियंता वीरपुर. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र अंतर्गत सभी अभियंताओं की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. विश्व बैंक संपोषित वेबसाइट ‘ली एसोसिएशन’ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला के दौरान अभियंता श्री दास ने बताया कि वेबसाइट पर कोसी, कमला-बलान और भूतही-बलान के विषय […]
फोटो-12कैप्सन- कार्यशाला में मौजूद अभियंता वीरपुर. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षेत्र अंतर्गत सभी अभियंताओं की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. विश्व बैंक संपोषित वेबसाइट ‘ली एसोसिएशन’ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला के दौरान अभियंता श्री दास ने बताया कि वेबसाइट पर कोसी, कमला-बलान और भूतही-बलान के विषय में चतरा से कुर्सेला तक की जानकारी अपलोड की गयी है.बताया कि एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से अधिकारी किसी भी स्थान की तस्वीर तत्काल वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. साथ ही कहीं भी बैठे अधिकारी तटबंध व नदी के एक-एक बिंदु पर अपनी नजर रख सकते हैं. कहा कि इससे त्वरित गति से कार्य करने में आसानी होगी. नदी में हुए किसी प्रकार के बदलाव की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी और अधिकारी आसानी से निर्देश निर्गत कर पायेंगे. वेबसाइट के जेनरल मैनेजर बीएस मिश्रा ने बताया कि विश्व बैंक द्वारा फ्लड मॉनिटरिंग इम्प्रूवमेंट सेंटर के चालू होने के बाद विश्व के किसी भी कोने में बैठे अधिकारी को नदी की गतिविधि व हलचल की जानकारी उपलब्ध हो जायेगी. कहा कि वेबसाइट पूरी तरह काम करने लगेगा तो बाढ़ पूर्व इसकी भविष्यवाणी संभव है. इस अवसर पर बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता विष्णुकांत पाठक, कार्यपालक अभियंता विमल कुमार, उमेश प्रसाद, ओम प्रकाश, सुदेश प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सहित सहायक व कनीय अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










