हज यात्रियों को दी गयी यात्रा की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-2कैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक.प्रतिनिधि, सुपौल जामा मसजिद में मंगलवार को हज यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला लगायी गयी. प्रशिक्षक के रूप में जनाब असगर अली ने हाजियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी. ईदगाह के मुतवल्ली वली आजम ने सब्बे-बारात के खत्म होने तथा रमजान की शुरुआत […]

विज्ञापन

फोटो-2कैप्सन- प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक.प्रतिनिधि, सुपौल जामा मसजिद में मंगलवार को हज यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला लगायी गयी. प्रशिक्षक के रूप में जनाब असगर अली ने हाजियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी. ईदगाह के मुतवल्ली वली आजम ने सब्बे-बारात के खत्म होने तथा रमजान की शुरुआत की 17 तारीख को चांद देखने की गुजारिश लोगों से की. उन्होंने कहा कि अगर 17 तारीख को चांद देखा जायेगा, तो 18 तारीख से रोजे की शुरुआत की जायेगी. उन्होंने हज यात्रियों को पवित्र माह रमजान की मुबारक बाद दी. प्रशिक्षण में हाजी एहसानुल हक, हाजी रिजवानुल हौदा, हाजी अबुल हसन, हाजी वली अहमद, जमा मसजिद के इमाम हाफिज फुरकान, रहमानी मसजिद के इमाम कारी रमजान, सफीउर रहमान, मजलुम हुसैन, खुर्शीद आलम, नुरूल इसलाम, मो इमतियाजुल हक, मो सैफुर रहमान, मो शमसुल हक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन