आधी आबादी के उत्साह से नेता हुए गदगद
फोटो -13कैप्सन- कार्यक्रम स्थल पर उत्साहित महिला कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति काफी अधिक थी. सम्मेलन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर था. भाजपा की टोपी पहन कर महिला कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं बिहार मांगे भाजपा […]
फोटो -13कैप्सन- कार्यक्रम स्थल पर उत्साहित महिला कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति काफी अधिक थी. सम्मेलन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर था. भाजपा की टोपी पहन कर महिला कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं बिहार मांगे भाजपा सरकार के नारे लगाये जा रहे थे. ज्ञात हो कि सुपौल विधानसभा क्षेत्र में पहली बार स्वतंत्र रूप से भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी. ऐसे में आधी आबादी का उत्साह राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी उत्साहित कर गया. महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष रंजू झा के नेतृत्व में सरिता मिश्रा, पूनम ठाकुर, तबस्सुम परवीन, वीणा देवी, ममता देवी, किरण देवी आदि महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर काफी सक्रिय देखी गयी.मांझी बने केंद्र बिंदुसुपौल. कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से लेकर स्थानीय वक्ताओं के संबोधन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी केंद्र बिंदु बने रहे. लगभग सभी वक्ताओं ने नीतीश कुमार पर जीतनराम मांझी के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए जम कर महादलित कार्ड खेलने का प्रयास किया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में मांझी के राजग गंठबंधन में शामिल होने की लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










