संविदा कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
सुपौल. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन पटना के आह्वान पर परिषद कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही. 11 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल परिषद कर्मी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने सर्व शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित […]
सुपौल. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन पटना के आह्वान पर परिषद कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही. 11 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल में शामिल परिषद कर्मी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने सर्व शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महा संघ (गोप गुट ) के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों से दो हजार, चार हजार एवं छह हजार के मामूली मानदेय पर काम करवा कर उनका शोषण कर रही है, इसे अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जिला इकाई के संयुक्त सचिव के के पाठक ने कहा कि जब तक सरकार संविदा पर बहाली को खत्म नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उमेश ठाकुर, ऋषि रंजन, राजेश कुमार, चितरंजन विश्वास, जुलेखा खातून, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, घनश्याम साह, मो सोबराती, मो अब्दुल शकूर, प्रदीप राउत, प्रभुकांत मंडल, जाहिद अख्तर, स्वर्णलता मिश्रा, प्रीति पूनम, विद्यानंद कुमार, सरोज कुमारी, संगीता जायसवाल, रीमा राज, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










